बाबा साहब अंबेडकर का कांग्रेस ने किया सदैव तिरस्कार,भाजपा ने सदैव किया सम्मान।

दैनिक आगाज इंडिया 28 अपैल 2025 इंदोर, 29 अप्रैल को बाबा साहब के व्यक्तित्त्व और कृतित्व पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम शेर ने बताया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत 29 अप्रैल को रविंद्र नाटयग्रह में सुबह 10 भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजेजी व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब अंबेडकर और उनके बनाए गए संविधान का अपमान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी ने बाबा साहब को मुंबई व भंडारा से चुनाव हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न के सम्मान से वंचित रखा, जबकि नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने अपने कार्यकाल में स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित किया। आज जो राहुल गांधी संविधान जेब में लेकर घूम रहे हैं, उनके परदादा और परदादी ने इस संविधान का लगातार अपमान किया, इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के खातिर संविधान की हत्या कर आपातकाल का काला अध्याय लिखने का काम किया। कॉंग्रेस ने अपने हितों को साधने के लिए संविधान में संशोधन किए, राज्यों में विपक्षी सरकारों को गिराने, कुर्सी हथियाने के लिए संविधान को बदलने का काम किया, दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न के सम्मान से नवाजा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनकी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश और बाबा साहब के प्रसंग से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण जैसे अनेक कार्य बीजेपी सरकारों ने किये है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र हित और समाज हित को देखते हुए संविधान में संशोधन किए गए हैं, कश्मीर से धारा 370 के हटने से देश में एक देश – एक प्रधान का संकल्प पूरा हुआ, तीन तलाक कानून से अल्पसंख्यक बहनों के जीवन में सुधार आया है। एनआरसी, सीएए और वक़्फ संशोधन अधिनियम से गरीब अल्पसंख्यक समाज को लाभ मिलेगा।

डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान का प्रारंभ 13 अप्रैल को प्रातः इंदौर शहर की 13 बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर किया गया, 13 अप्रैल की शाम को प्रतिमा स्थलों पर साज ,सज्जा दीप प्रज्वलन किया गया। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण व संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। पखवाड़े के दौरान इंदौर नगर भाजपा संगठन के 340 शक्ति केंद्रों पर बाबा साहब अंबेडकर की जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रमों बूथ व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों का सम्मान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया इस दौरान लघु सभा के रूप में अंबेडकर जी के जीवन वृतांत व घटनाक्रम से जुड़ी घटनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई।

शेयर करे

Recent News