नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी किया लोगों को Digital arrest जैसे साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक।*

●*Addl. DCP क्राइम ने नाट्य कर्मियों के साथ लोगों को दी जानकारी कि, कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा नही है कोई प्रावधान।*● *पम्पलेट्स व स्टिकर्स के माध्यम से लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक रहने के लिए किया प्रेरित।*दैनिक आगाज इंडिया 28 dec 2024 इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.12.24 को एडिशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया व टीम द्वारा अनवरत ग्रुप व अदभुत कम्युनिटी के सौजन्य से डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए *नुक्कड़ नाटक स्क्रीन का साया* का मंचन शाम को 56 दुकान पर किया गया।उक्त नुक्कड़ नाटक के द्वारा नाटय कर्मियों ने आम जनता को बताया कि किस प्रकार विभिन्न सरकारी एजेंसी-CBI, ED, Crime branch, CID पुलिस आदि के फर्जी अधिकारी का डर दिखाकर ये साइबर क्रिमिनल्स, हमें अपने जाल में फंसाते है। नाटक के अंत में एडिशनल डीसीपी ने सभी को बताया कि पुलिस कभी भी किसी अपराधी को फिजिकली ही गिरफ्तार करती है, डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नही होता। यदि आपको कोई डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कोई कॉल आएं तो न घबराएं और तुरंत 1930 या इंदौर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7049124445 पर संपर्क करें।इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 500 लोगों को साइबर अवेयरनेस हेतु बनाये पम्पलेट्स वितरित कर, उन्हें विभिन्न साइबर फ्रॉड की जानकारी दी, और स्वयं जागरूक रहकर, साइबर जागरूकता को बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करे

Recent News

देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि उपज मंडी एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण ,विभिन्न ग्रामों में कृषकों से बात कर लिया कृषि गतिविधियों का जायेजा

खेतों में किया प्याज कली और फसलों की स्थिति का अवलोकन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ कृषि उपज मंडी समिति खंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-मंडी का अवलोकन कर इसकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जामगोद गाँव के गरीब 13 साल से सीमांकन की गुहार लगा रहे है लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े इन गरीबो को अधिकारी समझते है तुच्छ।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 देवास, यू तो भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात करते थकती नही, लेकिन देवास संसदीय क्षेत्र में आने वाले गाँव जामगोद के गरीब पिछले 13 साल से अपने बटवारे,नामांतरण के बाद सीमांकन के लिए भटक रहे है, जब सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »