रेडिसन चौराहा पर स्टूडेंट्स ने संभाला यातायात, वाहन चालकों से की नियमों के पालन की अपील।

सुरक्षित यातायात हेतु वाहन चालकों को किया नियमों के पालन के प्रति जागरूक।

दैनिक आगाज इंडिया 29 अप्रैल 2025 इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा वृहद यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में यातायात जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है।

इसी कड़ी में आज रेडिसन चौराहा पर सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार खत्री के नेतृत्व में यातायात की निरीक्षक श्री मति रेखा सिंह की उपस्थिति में कैटालाइजर स्कूल के छात्र छात्राओं ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। जो वाहन चालक स्वेच्छा से नियमों का पालन करते पाए गए उनकी सराहना की गई। इस दौरान यातायात से जुड़े विभिन्न नियम जैसे दो पहिया पर हेलमेट, चार पहिया पर सीट बेल्ट, तेज गति से वाहन ना चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, रेड लाइट में स्टॉप लाइन का पालन करें, पैदल यात्रियों के लिए ज़ेबरा क्रॉसिंग से ही रोड क्रॉस करने का संदेश दिया। तख्तियों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया।
इस दौरान वाहन चालक काफी उत्साहित दिखे व इस पहल को सराहा और जिम्मेदार नागरिकों ने नियमो का पालन भी किया।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में जिग झेक पर जालियां लगाने के निर्देश दिए

बार-बार लगने वाले जाम को प्रशासन गंभीरता से ले रहा  दैनीक आगाज इंडिया 13 जून ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है उज्जैन महा लोक  के बाद ओंकारेश्वर ममलेश्वर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं शनिवार रविवार और सोमवार व पर्वों के दौरान

Read More »