रक्षा मंत्री ने सैन्य कर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में निपुण बनाने के लिए भारतीय सेना प्रशिक्षण संस्थानों के प्रयासों की सराहना की

दैनिक आगाज इंडिया 29 dec 2024 इंदौर

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में निपुण बनाने में भारतीय सेना के प्रशिक्षण संस्थानों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की है। वे 29 दिसंबर, 2024 को मध्य प्रदेश के महू में भारतीय सेना के तीन प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों – आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी), इन्फैंट्री स्कूल और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग (एमसीटीई) के दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।


श्री राजनाथ सिंह को कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा उन्नत इनक्यूबेशन एवं अनुसंधान केंद्र की स्थापना तथा प्रौद्योगिकियों के अवशोषण एवं परिवर्तन को सक्षम बनाने की दिशा में विभिन्न समझौता ज्ञापनों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में उनके योगदान को देखने के लिए सेना की निशानेबाजी इकाई का दौरा किया। रक्षा मंत्री ने इन्फैंट्री संग्रहालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें इन्फैंट्री के इतिहास के साथ-साथ इन्फैंट्री में आधुनिक उपकरणों को शामिल करने के बारे में जानकारी दी गई।

रक्षा मंत्री ने एडब्ल्यूसी में आयोजित बड़ाखाना के दौरान तीनों संस्थानों के सभी रैंकों से बातचीत भी की। सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने सीमाओं की रक्षा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना के जवानों के साहस और सतर्कता की सराहना की। उन्होंने कहा, “आपकी लगन और कर्तव्य के प्रति निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण ही हमारा देश और इसकी सीमाएँ लगातार सुरक्षित और मजबूत होती जा रही हैं।”

श्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों से वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य पर लगातार सतर्क निगाह रखने तथा किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे समय होते हैं जब भारत को सीमाओं के साथ-साथ आंतरिक मोर्चे पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सैनिकों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें तथा उनके खिलाफ समय पर प्रभावी कदम उठाएं ।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सशस्त्र बल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “आप हमारी सीमाओं के रक्षक हैं और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी हैं। मुझे यकीन है कि आप साहस और समर्पण के साथ हमारी सीमाओं की सुरक्षा करते रहेंगे और 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।”

इससे पहले, श्री राजनाथ सिंह ने महू में डॉ. बीआर अंबेडकर को समर्पित स्मारक भीम जन्मभूमि का दौरा किया और उनके जन्मस्थान पर भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर को निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बताया, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक समानता और सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पंचायत के विकास के बगैर समग्र भारत का विकास नहीं हो सकता

हमें शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध कराना होगी- पतजोशी दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर। केरल के पुलिस महानिदेशक संजीव पतजोशी ने कहा है कि पंचायत क्षेत्र का विकास किए बगैर हम समग्र भारत के विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र में हमारे देश में

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 का शुभारंभ जल मंथन कार्यशाला जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा जल संरक्षण को लेकर शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन

Read More »

चार पहिया वाहनो को किराये पर लेकर, उसको गिरवी रखने वाले गिरोह का, पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश।

धोखाधड़ी कर गिरवी रखे गए 05 चार पहिया वाहन, पुलिस ने किए जप्त। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इन्दौर– शहर में अपराधों नियंत्रण के परिपेक्ष्य में लोगो के साथ धोखाधड़ी करने वाले बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये है ।उक्त निर्देशो के तारतम्य में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

बहनों के लिए राज्य सरकार के द्वार सदैव हैं खुले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों को सम्मान देकर पूरा प्रदेश होता है गौरवान्वितदेश में अनादिकाल से है नारी सम्मान की परम्पराप्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1551 करोड़ 89 लाख रूपए की राशि की गई अंतरितलाड़ली बहनों को अब तक मिला 28 हजार करोड़ रूपए से अधिक का लाभ56 लाख 83 हजार सामाजिक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

शहर की प्राचीन बावडी-कुऐं हुए पुनःजीवित

जल गंगा संवर्द्धन अभियान निगम के कुऐं-बावडी सफाई अभियान के पश्चात बावडी में पानी की आवक प्रारम्भ आयुक्त द्वारा जल गंगा अभियान के तहत कुऐं-बावडी का निरीक्षण सफाई अभियान में संलग्न कर्मचारियो के सुरक्षा उपाय के दिये निर्देश दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 15 मई 2025। मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर शहर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वनों के संरक्षण, संवर्धन, संचालन एवं संधारण के कार्य में वन समितियों की अहम भूमिका।

सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर दो दिवसीय संभागीय कार्यशाला प्रारंभ। दैनिक आगाज इंडिया 15 मई 2025 इंदौर, राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए इंदौर में आज से सामुदायिक वन अधिकारों, वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन पर

Read More »