इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में दिया गया जल संरक्षण का संदेश

जल बचाओ-भविष्य बचाओ: रणजीत हनुमान मंदिर से महाराणा प्रताप प्रतिमा तक बनी मानव श्रृंखला, इंदौर को जल संरक्षण में भी नंबर वन बनाने का संकल्प

दैनिक आगाज इंडिया 30 मई 2025 इंदौर, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर शहर में आज एक भव्य मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इस आयोजन में रणजीत हनुमान मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा तक हजारों नागरिकों ने हाथ से हाथ मिलाकर जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर जल गंगा रथ को भी रवाना किया गया, जो घर-घर जाकर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में नंबर वन बनने के बाद अब जल संरक्षण और जल संवर्धन के क्षेत्र में भी नंबर वन बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

महापौर ने अपील की कि “हर घर बारिश के पानी को रोकें, केच द रेन करें, भूमिगत जल स्तर बढ़ाएं और जल बचाएं, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।” उन्होंने बताया कि उल्टी छतरी जल संवर्धन का प्रतीक है, जिससे पानी सहेजने का संदेश मिलता है, जबकि सामान्य छतरी पानी से बचाव का प्रतीक है।

इस आयोजन में एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, पार्षद कंचन गिदवानी, हरप्रीत लूथरा, रूपाली पेंढारकर, पराग कौशल, कमल वाघेला, योगेश गेंदर, नगर निगम के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

महापौर ने बताया कि इंदौर में पिछले तीन वर्षों से जल संरक्षण पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनता के सहयोग से सवा लाख से अधिक रेन वॉटर हार्वेस्टर लगाए गए हैं, 156 कुएं, 28 बावड़ियां और 16 तालाबों का गहरीकरण किया गया है। साथ ही सभी चैनलों की सफाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि जब तक जनता का सहयोग और सहभागिता नहीं होगी, तब तक जल संरक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं होगा।

महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की कि “जल के लिए एक साथ खड़े हों, जल संरक्षण के लिए संकल्प लें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें।”

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

महापौर द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 31 मई 2025। आज प्रातःकाल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राजवाड़ा उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्यगण, नगर निगम के सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षद सुश्री रूपाली

Read More »