वरिष्टों के मार्गदर्शन में जन भावनाओं के अनुरूप संगठन कार्य को और अधिक विस्तार देंगे।*

दैनिक आगाज इंडिया 31 जनवरी 2025 इंदौर, भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन , व पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी, संगठन मंत्री हितानंद जी, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गी, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, कृष्ण मुरारी जी मोधे, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला , गोलू जी शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा जी सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करूंगा।
इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष जैसी महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी गई है। सबको साथ में लेकर, सबको विश्वास में लेकर हम भाजपा संगठन का और अधिक विस्तार करेंगे। विशेष रूप से सामाजिक समरसता के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ने की हमारी प्राथमिकता रहेगी।
एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने सदैव भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन के आदेश के अनुरुप कार्यकर्ता भाव से कार्य करने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी में ही ‌यह संभव है, मुझे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी नै महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। इंदौर शहर तेजी से बढ़ रहा है, जनसंख्या का घनत्व बढ़ रहा है, अब हमें बढ़ते इंदौर की दृष्टि से संगठन के कार्य को घर घर तक पहुंचाना है, हम पार्टी का विस्तार समाज के प्रत्येक वर्ग तक और अधिक शक्ति के साथ करने का प्रयास करेंगे।

धन्यवाद सुमित मिश्रा

शेयर करे

Recent News

बड़ी खबर
दैनिक आगाज़ इंडिया

मोरटक्का रेलवे अंडरपास पुलिया पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण, यातायात पुनः शुरू

  दैनिक आगाज इंडिया ओंकारेश्वर  ( नि प्र ) इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित मोरटक्का रेलवे फाटक पर ब्रिज नंबर 816A के अंतर्गत अंडरपास पुलिया की चैनल लॉन्चिंग का कार्य मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब कार्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर नगरपरिषद मे पीआईसी की बैठक संपन्न 19 प्रस्ताव सर्व समिति से पारित 

दैनिक आगाज इंडिया 22 मई 2025 ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे )नगर परिषद के सभा कक्ष में प्रेसिडेंट इन काउंसिल के साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जनहित एवं नगर हित के विभिन्न प्रस्तावो को सर्वसम्मति से PIC सदस्यों ने श्रीमती मनीषा परिहार अध्यक्ष  की अध्यक्षता में स्वीकृति प्रदान की गई   जनहित व नगर विकास

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

बिना अनुमति पेड़ काटने पर निगम ने 1.50 लाख का किया फाइन, हाथों हाथ राशि वसूल की दैनिक आगाज इंडिया इंदौर दिनांक 21 मई 2025। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार वार्ड 36 के अंतर्गत स्थित MR-11 सड़क पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल द्वारा नगर निगम से बिना अनुमति प्राप्त किए 15 हरे-भरे पेड़ों की

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

|| विकास की बात… भाजपा के साथ ||

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इन्दौर, नंबर 1 इंदौर के देश मे नंबर 1 सांसद  शंकर लालवानी  एवं उच्च शिक्षित युवा महापौर पुष्पमित्र भार्गव विधानसभा क्षेत्र क्र 4 विधायक अयोध्या की देवी स्वरूपनी श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह जी गौड़  के मार्गदर्शन व उपस्थिति मे आज प्रात: वर्षा ऋतु में होने वाले जल-जमाव की समस्या

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

मल्टी का गेट लगाने का कहा तो भाजपा नेता के बेटे को मारा पीटा और धमकाया..!

दैनिक आगाज इंडिया 21 मई 2025 इंदौर घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव विहार कालोनी स्थित गणेश धाम मल्टी में भाजपा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी देवेंद्र ईनाणी का परिवार रहता है यहीं पर उनके बेटे ने आरोपी विष्णु को मल्टी का गेट लगाकर जाने की बात कही तो आरोपी नाराज होकर फरियादी शैलेंद्र

Read More »