महापौर द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 31 मई 2025। आज प्रातःकाल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राजवाड़ा उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्यगण, नगर निगम के सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षद सुश्री रूपाली पेंढारकर सहित शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा भी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के समाज सेवा, सुशासन एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति समर्पण भाव को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

शेयर करे

Recent News