स्मार्ट सिटी इंदौर ने नवाचारों की श्रृंखला में एक और उपलब्धि दर्ज की

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक:5 अप्रैल 2025 स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा नवाचार, तकनीकी विकास और सतत आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के लिए इंदौर आईटी पार्क, सिंहासन में लगभग 5000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में एक आधुनिक ऑफिस इंटीरियर का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। यह कार्य मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPSEDC) से एम.ओ.यू. के माध्यम से निर्धारित कंसल्टेंसी शुल्क पर किया गया।

ऑफिस की मुख्य विशेषताएँ:

सर्वर रूम, हब रूम व इलेक्ट्रिकल रूम : उच्च तकनीक आधारित आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु।

सीसीटीवी व एक्सेस कंट्रोल सिस्टम: पूर्ण सुरक्षा के लिए आधुनिक निगरानी तंत्र।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बोर्ड रूम: उच्च अधिकारियों के लिए अत्याधुनिक बोर्ड मीटिंग की सुविधा।

मॉडर्न वर्कस्टेशन्स: कर्मचारियों के लिए इंटरनेट व टेलीकॉम कनेक्टिविटी सहित।

पैंट्री, कैंटीन एवं शौचालय निर्माण: कर्मचारियों की सुविधा हेतु आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर।

इस कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जो स्मार्ट सिटी इंदौर की कार्यकुशलता, समयबद्धता और तकनीकी क्षमता का प्रतीक है।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास की दिशा में भी प्रयास :

माननीय कलेक्टर श्रीमान आशीष सिंह के दिशा-निर्देश में स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा खजराना गणेश मंदिर एवं रणजीत हनुमान मंदिर के परामर्श एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन स्थलों के सौंदर्यीकरण, डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आधुनिक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

भविष्य की दिशा:

स्मार्ट सिटी इंदौर स्वयं की सस्टेनेबिलिटी के लिए ऐसे कंसल्टेंसी कार्यों को भविष्य में भी जारी रखेगी। इससे शहर की स्मार्ट सिटी परियोजना को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कार्बन क्रेडिट जैसे पर्यावरणीय परियोजनाओं पर भी स्मार्ट सिटी इंदौर ने अन्य नगरीय निकायों के लिए सफलतापूर्वक कार्य किया है।

स्मार्ट सिटी इंदौर निरंतर नवाचार, तकनीक और सतत विकास की ओर अग्रसर है, और इस प्रकार के कार्य उसकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व को दर्शाते हैं।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में 783 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

आधुनिक मशीनों से ब्लड प्रेशर, ईसीजी, सुगर, पेपस्मीयर, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। चौथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 11 जून को संजीवनी क्लीनिक अहिल्या नगर में होगा। दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 इंदौर, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर असंक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग और अरविंदो मेडिकल कॉलेज द्वारा सीएमराइज

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

राजेश उदावत पाँच दिवसीय रूस यात्रा से आगमन

विमानतल पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जुलूस निकाला———————————-ग्लोबल डिजिटल फोरम में इंदौर और भारत का प्रतिनिधित्व किया——————————— देनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 इंदौर ।नगर निगम की महापौर परिषद के सदस्य, योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी एवं वार्ड 49 के पार्षद राजेश उदावत के रूस से आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विमानतल पर स्वागत कर जुलूस

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा डायबीटिक फुट पर वैज्ञानिक चिकित्सा वार्ता **

दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 इंदौर, वर्तमान परिवेश में भारत विश्व की डायबिटीज राजधानी बनता जा रहा है। डायबिटीज फुट अल्सर की रोकथाम एवं नवीनतम चिकित्सा तकनीक की जानकारी समाज को देने के लिए एक विशेष वैज्ञानिक संगोष्ठी आज दिनांक 8 जून 2025 ,रविवार को एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा एक निजी होटल में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

गुना – कलेक्‍टर श्री Kishore kanyal IAS द्वारा प्लाट एवं अन्य संपत्ति खरीदने वालों के लिये जारी की एडवायजरी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 गुना, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा गुना जिले में प्लाट एवं अन्य संपत्ति को खरीदने वालों के लिये एडवायजरी जारी की गयी हैं। जिसमें खरीददार (क्रेता) जिस कॉलोनीयों में प्लॉट भूमि खरीद रहे हैं उसकी जांच पडताल कर लें। खरीददारों को अवैध कालोनी में प्लॉट

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रशासन के निर्देश पर दर्शन व्यवस्थाओं में हो रहा लगातार सुधार

करोड़ों रुपए के लागत से बना झीग झेक का हो रहा उपयोग से भक्तों में हर्ष दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 ओंकारेश्वर – – ( ललित दुबे  ) धार्मिक नगरी ओकारेश्वर मे आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन हो सके इससे इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार  प्रयास किए जा रहे हैं  उसी

Read More »