पुलिस विभाग के डीएसपी उमाकांत चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक 2024 से नवाज़ा गया

दैनिक आगाज इंडिया 24 अप्रैल 2025 ,मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डीएसपी श्री उमाकांत चौधरी को उनके लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक 2024 से सम्मानित किया गया है। श्री चौधरी को यह सम्मान उनके सराहनीय कार्यों, ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है।

**श्री उमाकांत चौधरी ने पुलिस सेवा में 25 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी है।
बुरहानपुर को जिला घोषित किए जाने पर उन्होंने वहां पुलिस व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2005 में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दी और 2007 में केंद्रीय गृहमंत्रालय (भारत सरकार)ने उन्हें “इंटरनल सिक्योरिटी मेडल”*से सम्मानित किया।

2015 में डीएसपी बनने के बाद उन्होंने सिंहस्थ 2016, लोकसभा व विधानसभा चुनाव (2018, 2019, 2023, 2024) जैसे अनेक महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में अग्निशमन और आपात सेवा संचालन भी उत्कृष्ट रहा।
डीएसपी ट्रैफिक रहते हुए उन्होंने कई नई पहलें शुरू कीं, जिनमें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, पर्यावरण अनुकूल यातायात प्रणाली और जनता सहभागिता जैसे नवाचार शामिल रहे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और जन-जागरूकता अभियानों का प्रयोग किया, जिससे इंदौर जैसे शहरों में ट्रैफिक संचालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

पर्यटन विभाग में उनकी कार्यशैली उल्लेखनीय रही है। बतौर डिप्टी डायरेक्टर (फिल्म एवं पर्यटन), उन्होंने प्रदेश को फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पहल के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रपति द्वारा “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली अवॉर्ड” से नवाज़ा गया।उनके मार्गदर्शन में १०० से अधिक प्रभावशाली शूट और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए।**

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा डायबीटिक फुट पर वैज्ञानिक चिकित्सा वार्ता **

दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 इंदौर, वर्तमान परिवेश में भारत विश्व की डायबिटीज राजधानी बनता जा रहा है। डायबिटीज फुट अल्सर की रोकथाम एवं नवीनतम चिकित्सा तकनीक की जानकारी समाज को देने के लिए एक विशेष वैज्ञानिक संगोष्ठी आज दिनांक 8 जून 2025 ,रविवार को एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा एक निजी होटल में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

गुना – कलेक्‍टर श्री Kishore kanyal IAS द्वारा प्लाट एवं अन्य संपत्ति खरीदने वालों के लिये जारी की एडवायजरी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 गुना, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा गुना जिले में प्लाट एवं अन्य संपत्ति को खरीदने वालों के लिये एडवायजरी जारी की गयी हैं। जिसमें खरीददार (क्रेता) जिस कॉलोनीयों में प्लॉट भूमि खरीद रहे हैं उसकी जांच पडताल कर लें। खरीददारों को अवैध कालोनी में प्लॉट

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रशासन के निर्देश पर दर्शन व्यवस्थाओं में हो रहा लगातार सुधार

करोड़ों रुपए के लागत से बना झीग झेक का हो रहा उपयोग से भक्तों में हर्ष दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 ओंकारेश्वर – – ( ललित दुबे  ) धार्मिक नगरी ओकारेश्वर मे आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन हो सके इससे इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार  प्रयास किए जा रहे हैं  उसी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर में झूला पुल के नीचे चट्टानों पर ‘सेल्फी क्रेज़’ बना खतरा, पूर्व में हो चुकी है छात्र की मौत

ओंकारेश्वर ( ललित दुबे )दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 खण्डवा, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में झूला पुल के नीचे बहती पवित्र नर्मदा के किनारे स्थित चट्टानों पर इन दिनों युवाओं और पर्यटकों के बीच ‘सेल्फी लेने’ का एक नया क्रेज़ देखा जा रहा है। लोग जोखिम उठाते हुए फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़कर सोशल मीडिया के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के रूप में व्यापक प्रबंध.

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील. तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न. दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 इंदौर, जिले में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए सतर्कता और एहतियात के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिले के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहते हुए लक्षण

Read More »