गुंडे बदमाशों की अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी हेतु, इंदौर पुलिस के थाना एम.आई.जी द्वारा किया गया नया प्रयोग।

क्षेत्र के समस्त गुंडों की करवाई जा रही है जिओ टैगिंग

दैनिक आगाज इंडिया 30 अप्रैल 2025 इंदौर शहर में अपराधों व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री सोनू डाबर के दिशा निर्देशन में थाना एमआईजी द्वारा गुंडो की निगरानी हेतु एक नवीन प्रयोग किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत क्षेत्र के समस्त गुंडों की जिओ टैगिंग करवाई जा रही है। साथ ही साथ क्षेत्र के गुंडो को थाने पर तलब किया जाकर उनकी उनके डोजियर भरवाए जा रहे हैं।
गुंडे कहां घूम रहे हैं? किस-किस से मिल रहे हैं? उनकी जीवन यापन के लिए कहां से पैसे एकत्रित कर रहे हैं? उनके सहयोगी कौन है? उनके वकील कौन है? उनके जमानतदार कौन है? ऐसे अनेक बिंदुओं पर उनकी जांच की जा रही है, साथ ही साथ प्रति सप्ताह उनको थाने में बुलाकर उनके डाटा को अपडेट किया जाएगा।

इसी कड़ी में थाना एमआईजी पर आज 08 गुंडो को बुलवाया गया तथा उनके डोजियर भरवाए गए गुंडो को उनके डोजियर भरने में कम से कम 5 घंटे लगे।

  1. आनंद मेवाती उम्र 25 साल निवासी देवनगर हरिजन कॉलोनी इंदौर
  2. लकी कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी देवनगर इंदौर
  3. रोहन कौशल उम्र 25 साल निवासी देव नगर इंदौर
  4. आकाश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नेहरू नगर इंदौर
  5. भारत खींची उम्र 25 वर्ष निवासी छोटी खजराना नया बसेरा इंदौर
  6. आदित्य वर्मा उम्र 23 साल निवासी देवनगर इंदौर
  7. प्रथमेश उम्र 23 वर्ष निवासी जलगांव महाराष्ट्र
  8. दीपक कौशल उम्र 27 साल निवासी देव नगर इंदौर

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर संभागायुक्त द्वारा महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की…

विकास कार्यों का लिया जायजा दैनिक आगाज इंडिया धार 23 जून 2025। इंदौर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा आज धार जिले के भ्रमण के दौरान धरमपुरी पहुंचकर सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ में श्री बिल्वमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बेंट संस्थान में

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया आमंत्रण दैनिक अगाज इंडिया भोपाल : सोमवार, जून 23, 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के

Read More »

इंदौर में आबकारी विभाग द्वारा 18 शराब दुकानों पर पंजीबद्ध प्रकरणों में से 09 और दुकानों पर 22.95 लाख का जुर्माना अधिरोपित।

03 दिन पूर्व 08 दुकानों पर 20.82 लाख का जुर्माना लगाया गया था , अब तक 18 में से 17 दुकानों पर 43.75 लाख का जुर्माना अधिरोपित, 01 प्रकरण शेष। दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 इंदौर, उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और मदिरा दुकानों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला आबकारी विभाग ने पिछले

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर संभाग आयुक्‍त श्री दीपक सिंह द्वारा एग्रो प्रोसेसिंग एंटरप्राइज यूनिट का अवलोकन किया

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने समूह की दीदीयों से चर्चा कर इसकी शुद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा दैनिक आगाज इंडिया धार 23 जून 2025। इंदौर संभाग आयुक्‍त श्री दीपक सिंह द्वारा सोमवार को विकासखंड मनावर के ग्राम सिंघाना में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री प्रियंक

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा “गुरु पूर्णिमा पर्व” ऋषव गुप्ता

पर्व आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 खंडवा, शहर में गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता यादव , कलेक्टर श्री

Read More »