जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सांवेर को देगे 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात।

दैनिक आगाज इंडिया 26 मई 2025 इंदौर, लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 300 साल पहले बने अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार और पुल,सामुदायिक भवन और अस्पताल का होगा उद्घाटन।


जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत विधानसभा सांवेर के ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में श्री वीरभानसिंह पटेल की स्मृति में माँ देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक अहिल्या कुण्ड का जीर्णोद्वार एवं सौन्दर्यीकरण कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज 26 मई सोमवार को लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष पर किया जायेगा। यह अहिल्या कुण्ड न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी भव्यता और सांस्कृतिक विरासत इसे एक संभावित प्रमुख पर्यटन केन्द्र बनने की दिशा में अग्रसर करती है। इसकी सुन्दरता और महत्व को देखते हुए इस पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। यह अहिल्या कुण्ड सांस्कृतिक धरोहर है, जिसमें मां अहिल्या बाई होलकर की स्मृति से जुडी जल संरचना जल संरक्षण का जीता जागता उदाहरण है। यह जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता की दूसरी सफलता है। वर्षों से उपेक्षित रहा यह अहिल्या कुण्ड अब पुनर्जीवित होकर वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
इसी के साथ ग्राम पंचायत बरलाई जागीर में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित इमलीवाड़ी पुलिया , 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित बागरी समाज का सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी होगा।
साथ ही ग्राम पंचायत मांगलिया में एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत 6 बिस्तरों प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण किया जायेगा। इस हास्पिटल में 24 घंटे प्रसूति सुविधा और इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ पर टीकाकरण व्यवस्था के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रतिदिन जांच सुविधा एवं निःशुल्क दवाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ पर एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जायेगा।

Tulsi Silawat
Department of Water Resources, Madhya Pradesh

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा डायबीटिक फुट पर वैज्ञानिक चिकित्सा वार्ता **

दैनिक आगाज इंडिया 9 जून 2025 इंदौर, वर्तमान परिवेश में भारत विश्व की डायबिटीज राजधानी बनता जा रहा है। डायबिटीज फुट अल्सर की रोकथाम एवं नवीनतम चिकित्सा तकनीक की जानकारी समाज को देने के लिए एक विशेष वैज्ञानिक संगोष्ठी आज दिनांक 8 जून 2025 ,रविवार को एसोसिएशन ऑफ सर्जन इंदौर द्वारा एक निजी होटल में

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

गुना – कलेक्‍टर श्री Kishore kanyal IAS द्वारा प्लाट एवं अन्य संपत्ति खरीदने वालों के लिये जारी की एडवायजरी

दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 गुना, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा गुना जिले में प्लाट एवं अन्य संपत्ति को खरीदने वालों के लिये एडवायजरी जारी की गयी हैं। जिसमें खरीददार (क्रेता) जिस कॉलोनीयों में प्लॉट भूमि खरीद रहे हैं उसकी जांच पडताल कर लें। खरीददारों को अवैध कालोनी में प्लॉट

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रशासन के निर्देश पर दर्शन व्यवस्थाओं में हो रहा लगातार सुधार

करोड़ों रुपए के लागत से बना झीग झेक का हो रहा उपयोग से भक्तों में हर्ष दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 ओंकारेश्वर – – ( ललित दुबे  ) धार्मिक नगरी ओकारेश्वर मे आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन हो सके इससे इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार  प्रयास किए जा रहे हैं  उसी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

ओंकारेश्वर में झूला पुल के नीचे चट्टानों पर ‘सेल्फी क्रेज़’ बना खतरा, पूर्व में हो चुकी है छात्र की मौत

ओंकारेश्वर ( ललित दुबे )दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 खण्डवा, तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में झूला पुल के नीचे बहती पवित्र नर्मदा के किनारे स्थित चट्टानों पर इन दिनों युवाओं और पर्यटकों के बीच ‘सेल्फी लेने’ का एक नया क्रेज़ देखा जा रहा है। लोग जोखिम उठाते हुए फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़कर सोशल मीडिया के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

कोविड से निपटने के लिए इंदौर में एहतियात के रूप में व्यापक प्रबंध.

नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील. तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न. दैनिक आगाज इंडिया 8 जून 2025 इंदौर, जिले में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए सतर्कता और एहतियात के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिले के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहते हुए लक्षण

Read More »