सिंहस्थ : 2028 होगा ऐतिहासिक

भोपालविकसित क्षिप्रा घाटों पर एक दिन में पांच करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश जल संरक्षण क्षेत्र में देश के लिए बनेगा उदाहरण
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया छह दिवसीय जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम सदानीरा समागम का शुभारंभ

देनिक आगाज इंडिया भोपाल : शुक्रवार, जून 20, 2025,

मुख्, यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ:2028 में श्रद्धालुओं को विकसित और विस्तारित घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे 24 घंटे में पांच करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे। क्षिप्रा के दोनों ओर लगभग 30किलोमीटर की लम्बाई में विकसित घाटों पर सुविधाजनक ढंग से स्नान संभव होगा। यह सिंहस्थ ऐतिहासिक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर देश के लिए उदाहरण बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शुक्रवार को भारत भवन में छह दिवसीय सदानीरा समागम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जल संचयन और जल संरक्षण की आदिकाल से परम्परा रही है। मनुष्य भोजन के बिना रह सकता है लेकिन जल के बिना अधिक दिन जीवित नहीं रह सकता। भारतीय परम्परा में जीवन के अंत में भी गंगा जल आवश्यक माना गया है। जल आक्सीजन भी प्रदान करता है। मध्यप्रदेश सरकार ने 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का अभियान संचालित किया। प्रदेश के नगर-नगर और गांव-गांव में जल स्रोतों को शुद्ध और उपयोगी बनाने का कार्य चल रहा है। अनेक पोखर, जलाशय और बावड़ियों को पुनर्जीवन भी प्राप्त हुआ है। इस अभियान में सरकार और समाज ने संयुक्त रूप से कार्य करके दिखाया है। देश में जल संरक्षण के कार्य में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले जिलों की सूची तैयार की गई तो भारत सरकार के मापदंडों के आधार पर मध्यप्रदेश का खण्डवा जिला प्रथम स्थान पर रहा। मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह पानी के संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। सदानीरा समागम में 6 दिन तक निरंतर विविध गतिविधियाँ होंगी, जिनमें जल एकाग्र डाकयू ड्रामा, फिल्में, गायन, नदीनामा के अंतर्गत काव्यपाठ, नृत्य नाटिका आदि शामिल रहेंगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश से ढाई सौ से अधिक नदियों का उद्गम और प्रवाह होता है। यहां तक कि पुण्य सलिला गंगा जी को जल संपन्न बनाने में मध्यप्रदेश के अमरकंटक से निकली सोन नदी का भी योगदान है। बेतवा भी यमुना में जाकर समाहित होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सदानीरा समागम के स्वरूप की सराहना की। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला ने सदानीरा समागम में छह दिन तक होने वाली गतिविधियों को विवरण दिया। वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्री श्रीराम तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनय उपाध्याय ने किया।पुस्तकों का विमोचनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष डाक्यूमेंट्री सीरीज और ग्रंथ सदानीरा, “पृथ्वी पानी का देश’’ काव्य संग्रह और “प्राचीन जल संग्रहण परम्परा पर केंद्रित पुस्तक जल धारा’’ और पत्रकारिता पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री प्रेम शंकर शुक्ला और डॉ जवाहर कर्नावट भी उपस्थित थे।वीर भारत न्याय, संस्कृति विभाग के इस आयोजन में जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, पुरातत्व संचालनालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय,भारत भवन, मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय एवं भोपाल जिला प्रशासन भी सहयोगी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भारत भवन में सदानीरा समागम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्र एवं शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नर्मदा पथ के अनेक स्थानों के चित्रों के छायाकार श्री राजेन्द्र जांगले भी इस मौके पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री अनिल कोठारी और अभिनेता अन्नू कपूर भी उपस्थित थे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

डिजिटल कॉलर ट्यून: सुविधा या विघ्न?”

“पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने संचार मंत्री सिंधिया को सौंपा ज्ञापन दैनिक आगाज इंडिया इंदौर,भारत सरकार द्वारा साइबर धोखाधड़ी एवं डिजिटल फ्रॉड के विरुद्ध जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मोबाइल कॉल के आरंभ में एक विशेष कॉलर ट्यून प्रसारित की जा रही है, जिसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को ओटीपी, बैंक विवरण अथवा

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर स्टेशन के आधुनिकीकरण की योजना रेल विभाग ने साझा की, सांसद लालवानी की पहल पर हुई अहम बैठक

दैनिक आगाज इंडिया 20 जून 2025 इंदौर रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित आधुनिकीकरण (Redevelopment) को लेकर शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय (AICTSL) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेलवे अधिकारियों ने प्रस्तावित रीडिवेलपमेंट योजना की विस्तृत जानकारी साझा की और जनप्रतिनिधियों व शहर के प्रबुद्धजनों से सुझाव प्राप्त किए। रेलवे अधिकारियों ने

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

योगमय होगा इंदौर : विश्व योग दिवस पर गोपुर चौराहे पर होगा भव्य आयोजन आज”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ‘योग मित्र अभियान’ की सफलता के तीन वर्ष पूर्ण, शहर में हर घर तक पहुँचा योग जागरण फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा रहेंगी विशेष अतिथि दैनिक आगाज इंसिया इंदौर दिनांक 20 जून 2025। स्वस्थ समाज और जनजागरूकता की दिशा में इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में प्रारंभ

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था से प्रभावित हुआ छत्तीसगढ़ से आया प्रतिनिधिमंडल

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया दल का स्वागत, साझा किए‘क्लीन-ग्रीन-सोलर-डिजिटल’ इंदौर के मॉडल देनिक आगाज इंडिया 20 जून 2025 इंदौर, शुक्रवार को इंदौर नगर निगम के स्वच्छता और नवाचार मॉडल को देखने-समझने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ से दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के एक उच्च स्तरीय दल ने शुक्रवार को शहर

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

सिकल सेल उन्मूलन सबके विश्वास, साथ और प्रयास से होगा : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन में है जनजातीय समाज की समस्याओं के प्रति तीव्र वेदना। विवाह के लिये कुंडली के साथ वर-वधु का ‘सिकल सेल जेनेटिक कार्ड’ भी मिलाएं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा के अनुरूप 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को समूल खत्म करने का है संकल्प। सिकल सेल

Read More »