पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की ओर बुरहानपुर का ऐतिहासिक कदम।

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में 400 श्रमवीरों ने रोपे एक लाख बीज।


दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 इंदौर, संभाग के बुरहानपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभिनव पहल की गई। बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत जिले के ग्राम झिरी की फोरलेन समीपस्थ पहाड़ी पर पर्यावरण संवर्धन हेतु एक ऐतिहासिक बीजारोपण श्रमदान संपन्न हुआ। इस अभियान में बुरहानपुर नगरी को हराभरा बनाने के संकल्प के साथ पलाश, चिरोल, करंज, अमलतास, सीताफल एवं टेमरू प्रजातियों के कुल एक लाख बीजों का रोपण 50 हजार गड्ढों में किया गया।
इस पुनीत कार्य में बुरहानुपर जिले की शासकीय शालाओं के 100 विद्यार्थी, आयुर्वेद महाविद्यालय के 100 विद्यार्थी, ठाकुर शिवकुमार सिंह महाविद्यालय के लगभग 75 विद्यार्थी, विभिन्न संस्थाओं के शिक्षकगण, जिला अधिकारीगण, पटवारी एवं ग्रामीणजन सहित कुल 400 श्रमवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बीजारोपण अभियान का संचालन अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री लता शरणागत के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि “बुरहानपुर के कोने-कोने में बीजारोपण कर हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। यह केवल बीज नहीं, हरियाली और जीवन का बीजारोपण है।”
सीईओ जिला पंचायत सुश्री लता शरणागत ने भी बीजारोपण किये। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक श्रमदान से यह स्पष्ट है कि बुरहानपुर जन-जन की भागीदारी से हरियाली की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में सार्थक पहल है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।
डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार ने कहा कि जहाँ बीज पनपते हैं वहाँ भविष्य खिलता है। प्रकृति की सेवा, माँ को समर्पित एक वृक्ष। बुरहानपुर को हराभरा बनाने हेतु प्रतिदिन हजारों बीजों का रोपण अलग-अलग पहाड़ियों पर किया जा रहा है। श्रमदान के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेरसिह गौड़, एसडीएम श्री भागीरथ वाखला,जिला शिक्षा अधिकारी श्री संतोष सोलंकी, डीपीसी श्री रविन्द्र महाजन, तहसीलदार, पटवारी, अधिकारी-कर्मचारी,शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बीजारोपण किये।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर संभागायुक्त द्वारा महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की…

विकास कार्यों का लिया जायजा दैनिक आगाज इंडिया धार 23 जून 2025। इंदौर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा आज धार जिले के भ्रमण के दौरान धरमपुरी पहुंचकर सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ में श्री बिल्वमृतेश्वर महादेव के दर्शन किए कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने बेंट संस्थान में

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का दिया आमंत्रण दैनिक अगाज इंडिया भोपाल : सोमवार, जून 23, 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के

Read More »

इंदौर में आबकारी विभाग द्वारा 18 शराब दुकानों पर पंजीबद्ध प्रकरणों में से 09 और दुकानों पर 22.95 लाख का जुर्माना अधिरोपित।

03 दिन पूर्व 08 दुकानों पर 20.82 लाख का जुर्माना लगाया गया था , अब तक 18 में से 17 दुकानों पर 43.75 लाख का जुर्माना अधिरोपित, 01 प्रकरण शेष। दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 इंदौर, उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और मदिरा दुकानों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला आबकारी विभाग ने पिछले

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर संभाग आयुक्‍त श्री दीपक सिंह द्वारा एग्रो प्रोसेसिंग एंटरप्राइज यूनिट का अवलोकन किया

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने समूह की दीदीयों से चर्चा कर इसकी शुद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा दैनिक आगाज इंडिया धार 23 जून 2025। इंदौर संभाग आयुक्‍त श्री दीपक सिंह द्वारा सोमवार को विकासखंड मनावर के ग्राम सिंघाना में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री प्रियंक

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा “गुरु पूर्णिमा पर्व” ऋषव गुप्ता

पर्व आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न दैनिक आगाज इंडिया 23 जून 2025 खंडवा, शहर में गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता यादव , कलेक्टर श्री

Read More »