हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की, प्रदेश के युवाओं के होंगे प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट

‘हेल्थ ऑफ इंदौर’ का किसी भी एक शहर में किया गया विश्व का सबसे बड़ा प्रीवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे है और इसके नतीजे चिंताजनक रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब मध्यप्रदेश के युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे और हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को की।

इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के युवाओं को लाइफस्टाइल जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ के टेस्ट किए जाएंगे और आवश्यक होने पर डॉक्टर कंसल्टेशन एवं लाइफस्टाइल बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने इस अभियान की तारीफ करते हुए स्वस्थ शरीर से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है।

इससे पहले हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत शहर के ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए थे जिसमें से करीब आधी आबादी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है।

इस संदर्भ में जनवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम हुआ था और इंदौर के प्रीवेंटिव हेल्थ केयर मॉडल को देश भर में ले जाने की बात मंत्री जी ने कही थी।

कार्यक्रम में उपस्थित नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान की तारीफ की और स्वस्थ रहने पर बल दिया।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए प्रदेश भर में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट किए जाएंगे और इस अभियान की शुरुआत इंदौर से मा.मुख्यमंत्री जी ने की है।

वही डॉक्टर विनीता कोठारी ने कहा कि इंदौर में जो सर्वे हुआ है उसके नतीजे चिंताजनक है और खासकर युवाओं के हेल्थ पैरामीटर पर तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। इसीलिए अब हेल्दी मध्यप्रदेश इनीशिएटिव लॉन्च किया गया है।

इन ढाई लाख लोगों में सम्मिलित 30,000 युवाओं का डाटा बेहद चिंताजनक रहा है।

18 से 30 वर्ष की आयु के इन 30,000 युवाओं में हर चौथा युवा प्री डायबिटीज स्टेज पर पाया गया। साथ ही, 7.34 प्रतिशत युवाओं में थायराइड की समस्या सामने आई। करीब दो फीसदी लोगों का क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ा हुआ था। वही 10% से ज्यादा युवा लीवर की बीमारी का शिकार हो सकते हैं उनका एसजीपीटी का लेवल बढ़ा हुआ आया।

39.50% लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है वही 34 फ़ीसदी में ब्लड प्रेशर की समस्या सामने आई। साथ ही, बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई लेवल करीब साढे 33% युवाओं का ज़्यादा आया और करीब 18 परसेंट युवाओं में मोटापे की समस्या की पाई गई।

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ अरुण अग्रवाल ने युवाओं मैं कैंसर के बढ़ते मामलों और उसका लाइफस्टाइल से संबंध बताया।

हेल्थ ऑफ इंदौर का अभियान सांसद सेवा संकल्प, सेंट्रल लैब, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मिलकर चलाया गया था।

हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव कार्यक्रम के साथ हरित इंदौर कार्यक्रम का लांच भी हुआ जहां सात दिनों में 51 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर के विधायकगण, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठजन तथा इंदौर के गणमान्य नागरिक शामिल थे।

शेयर करे

Recent News

अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

अंकित विश्वकर्मा की हत्या को हादसा बता केस बंद कर रही देपालपुर पुलिस।

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर मृतक अंकित विश्वकर्मा की मृत्यु नही हत्या हुई है। देपालपुर पुलिस अपराधियो को बचा रही है। सीडीआर (CDR) नही निकाल रही है जिससे हत्या का खुलासा हो सके। घटना दिनांक 09/10/2024 की है। आठ माह बीत चुके है। हमे पुलिस थाना देपालपुर पर भरोसा/विश्वास नही है। अन्य किसी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

देवी अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर तथा मंडलेश्वर के सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त बनाया जाये.

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये. उल्लंघन की दशा में दंडात्मक कार्यवाही की जाए. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन जिला प्रशासन को दिए निर्देश. दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 दिल्ली, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) में नक्‍शा (शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। नक्‍शा में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि उपज मंडी एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण ,विभिन्न ग्रामों में कृषकों से बात कर लिया कृषि गतिविधियों का जायेजा

खेतों में किया प्याज कली और फसलों की स्थिति का अवलोकन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ कृषि उपज मंडी समिति खंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-मंडी का अवलोकन कर इसकी

Read More »