प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान के निमित्त ली बैठक

प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने बैठक को किया संबोधितदैनिक आगाज इंडिया इंदौर 15 सितंबर 2024। जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने सदस्यता अभियान के निमित्त आयोजित बैठक को संबोधित किया। बैठक में नगर पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजको सहीत मंडल अध्यक्ष अपेक्षित रहे।इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कहा कि संगठन के पर्व पर सदस्यता के अभियान में वरिष्ठजन सहित सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठके ले रहे हैं जहां पर जिन बूथों पर पार्टी कमजोर है वहां पर ज्यादा ताकत के साथ पहुंचना है और जो बूथ ताकतवर है उसे और ताकत देने का हमें काम करना है, इस हेतु से इस बैठक का आयोजन किया गया है। श्री वीडी शर्मा ने आगे कहा कि जब किसी अभियान को सफलता पूर्ण चलाने या चुनाव में प्रचंड विजय प्राप्त करने की बात होती है तो मध्यप्रदेश का संगठन आदर्श रूप में जाना जाता है। क्योंकि जब कार्यकर्ता अपनी सुनियोजित पद्धति पर कार्य करता है तब बूथ स्तर पर कार्यकर्ता की ताकत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है कोई भी अभियान व चुनाव जीता जा सकता है हमारा संगठन इस प्रकार का है कि बूथ का अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष से भी सरलता से बात कर सकता है, सदस्यता अभियान हर 6 वर्ष में एक बार आता है इस बार कोरोना के कारण 9 वर्ष में आया है सभी को मिलकर घर-घर पहुंचकर इंदौर महानगर को संगठन से जोड़ने का कार्य करना है और इस डेढ़ माह चलने वाले संगठन महापर्व को एक अवसर के रूप में लेकर इंदौर में इतिहास बनाना है साथ ही हमें अधिक से अधिक युवाओं महिलाओं व्यापारियों समाज के प्रतिष्ठित लोगों एवं बस्ती क्षेत्र के हमारे मजदूर भाइयों को भी इस अभियान से जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाना है साथ ही श्री वीडी शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय जी के उस विचार पर हमें कार्य करना है जिसमें उन्होंने कहा था की हमारे पारंपरिक विरोधी को हमारा मतदाता बनाए और मतदाता को हमारा सदस्य और सदस्य भाजपा का कार्यकर्ता बने ऐसा कार्य करना है सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को अपना लक्ष्य पूरा करना है बूथ विस्तारक अभियान में जो कार्य कार्यकर्ताओं ने किए हैं यह उसी का प्रतिसाद है कि हम निकाय चुनाव हो या विधानसभा एवं लोकसभा सभी में प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है।श्री शर्मा ने आगे कहा कि यह अभियान सदस्यता में नंबर वन आने या सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं है यह देश के लिए भारत की जरूरत है और सभी जानते हैं कि देश को भाजपा की जरूरत क्यों है देश में तुष्टिकरण की राजनीति के साथ ही विधर्मियों को ताकत देने एवं बदनाम करने का कार्य का काम कांग्रेस व राहुल गांधी करते हैं, यूक्रेन और रूस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि हमारा समाधान केवल भारत के प्रधानमंत्री कर सकते हैं और कई देशों के नेता कहते हैं कि मोदी जी के साथ ली गई सेल्फी से हमारे देश में हमारी प्रमाणिकता बढ़ जाती है। हमें सर्वव्यापी एवं सर्व स्पर्शी होकर सभी को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है।इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों से सदस्यता को लेकर जानकारी ली और कहां की हमने जो सोचा है हम उस लक्ष्य को प्राप्त अवश्य करेंगे इंदौर में 1656 बूथ होने के साथ ही इंदौर 56 इंच सीने वाला नगर भी है अगर समस्त बूथों पर पन्ना समिति, पन्ना प्रमुख एवं बूथ की समिति लगकर काम करें तो हम आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं हमें इंदौर को स्वच्छता की तरह सदस्यता में भी देश भर में नंबर वन लाने का लक्ष्य लेकर कार्य करते हुए नंबर वन लेकर आना है।नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि इंदौर संगठन अभियान में संख्यात्मक तौर पर बहुत अच्छा कार्य कर रहा है हम आपको विश्वास दिलाते हैं की हम सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शीय होकर संगठन की कल्पनानुसार सदस्यता करके दिखाएंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम,सांसद श्री शंकर लालवानी,महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री गोलू शुक्ला, श्री मनोज पटेल, पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व विधायक एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्री सुदर्शन गुप्ता,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू,श्री सूरज कैरो, श्री सुधीर कोल्हे एवं श्री जवाहर मंगवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

देवी अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर तथा मंडलेश्वर के सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त बनाया जाये.

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये. उल्लंघन की दशा में दंडात्मक कार्यवाही की जाए. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन जिला प्रशासन को दिए निर्देश. दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 दिल्ली, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) में नक्‍शा (शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। नक्‍शा में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि उपज मंडी एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण ,विभिन्न ग्रामों में कृषकों से बात कर लिया कृषि गतिविधियों का जायेजा

खेतों में किया प्याज कली और फसलों की स्थिति का अवलोकन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ कृषि उपज मंडी समिति खंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-मंडी का अवलोकन कर इसकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जामगोद गाँव के गरीब 13 साल से सीमांकन की गुहार लगा रहे है लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े इन गरीबो को अधिकारी समझते है तुच्छ।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 देवास, यू तो भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात करते थकती नही, लेकिन देवास संसदीय क्षेत्र में आने वाले गाँव जामगोद के गरीब पिछले 13 साल से अपने बटवारे,नामांतरण के बाद सीमांकन के लिए भटक रहे है, जब सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी

Read More »