यातायात जाम की स्थिति के तात्कालिक एवं दीर्घकालिक निराकरण की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ किये जायें

सड़क, पुल और पुलियाओं के निर्माण के लिये समयसीमा तय कर प्रगति की मासिक समीक्षा की जाये।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने यातायात पुलिस और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को दिये निर्देश।

इंदौर के मांगलिया क्षेत्र में गत दिवस लगे जाम की स्थिति को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज सड़क, पुल और पुलियाओं के निर्माण विशेषकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों और यातायात पुलिस तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलायी। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी हाल में सांवेर के शिप्रा से लेकर राऊ चौराहे तक बायपास पर यातायात जाम नहीं हो। यातायात को सुचारू बनाने के लिये यातायात पुलिस, पुलिस और नेशनल हाईवे के अधिकारी विशेष ध्यान दें। बायपास की सर्विस रोड की मरम्मत तुरंत करें। जहां-जहां पुल बन रहे हैं वहां डायवर्शन की स्थिति को सुचारू बनायें। जहां भी गड्ढे दिखायी दें उन्हें तुरंत भरें। उन्होंने निर्देश दिये कि नेशनल हाईवे पर चल रहे कार्यों को समयसीमा तय कर शीघ्र पूरा किया जाये। समयसीमा के अनुसार हुए कार्यों की प्रगति की मासिक समीक्षा भी अनिवार्य रूप से किया जाये। यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिये तात्कालिक एवं दीर्घकालिक निराकरण की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र अमल शुरू किया जाये।
रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल, डीसीपी ट्राफिक श्री अरविंद तिवारी, नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय परियोजना निदेशक श्री सोमेश बांझल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री सिलावट द्वारा इंदौर बायपास पर सुगम यातायात हेतु पुलिस एवं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बायपास पर फ्लायओवर एवं अंडरपास निर्माण व डायवर्शन के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम होने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। कल भी जाम की स्थिति बनी। यह गंभीर समस्या है। इसका तुरंत निराकरण सुनिश्चित ‍किया जाये। इंदौर-देवास रोड़ एवं बायपास पर निर्माणाधीन फ्लायओवर के कारण जहां-जहां भी सड़क को डायवर्ट किया गया है, उन सभी वैकल्पिक मार्गों को समतल कर उनका चौड़ीकरण एवं डामरीकरण तत्काल किया जाए, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बने। बायपास की दोनों ओर की सर्विस रोड़ जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है, उसकी मरम्मत का कार्य शीघ्र किया जाए। मंत्री श्री सिलावट ने निर्देशित किया कि इंदौर-देवास रोड़ एवं बायपास पर निर्माणाधीन ब्रिज एवं अंडरपास के कार्यों की गति बढाई जाए एवं उन्हें समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बायपास पर ट्रैफिक जाम वाले हॉटस्पॉट को चिन्हित कर वहां पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए, जिससे आवागमन अवरूद्ध नहीं हों। फिनिक्स मॉल में आने-जाने वाले वाहनों के कारण भी बायपास पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, मॉल से बाहर आने वाले वाहन सीधे बायपास पर न आए, इस हेतु विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नवरात्रि सहित अन्य त्यौहार आ रहे हैं, इसको देखते हुए भी सुगम यातायात की व्यवस्था बनायें। बायपास के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल देवास जाते हैं, इसको देखते हुए बायपास पर लाईट सहित अन्य व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

#JansamparkMP
#indore
Tulsi Silawat

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स द्वारा मानव सेवा के उल्लेखनीय कार्य

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि) द्वारा सात दिवसीय मानव सेवा के कार्य प्रारंभ किए जिसके अन्तर्गत जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप जैनम द्वारा प्रातः 9 बजे अग्रवाल धर्मशाला एम.वाय.के सामने भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया।जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप प्राइम द्वारा मातृ छाया चिकित्सक नगर पर

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

अंकित विश्वकर्मा की हत्या को हादसा बता केस बंद कर रही देपालपुर पुलिस।

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर मृतक अंकित विश्वकर्मा की मृत्यु नही हत्या हुई है। देपालपुर पुलिस अपराधियो को बचा रही है। सीडीआर (CDR) नही निकाल रही है जिससे हत्या का खुलासा हो सके। घटना दिनांक 09/10/2024 की है। आठ माह बीत चुके है। हमे पुलिस थाना देपालपुर पर भरोसा/विश्वास नही है। अन्य किसी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

देवी अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर तथा मंडलेश्वर के सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त बनाया जाये.

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये. उल्लंघन की दशा में दंडात्मक कार्यवाही की जाए. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन जिला प्रशासन को दिए निर्देश. दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 दिल्ली, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) में नक्‍शा (शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। नक्‍शा में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »