विंध्यांचल सोशल ग्रुप की धार्मिक यात्रा साँवरिया सेठ,भादवा माता एवं पशुपतिनाथ

सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा लक्ष्मण तिवारी व मुनीन्द्र पाठक ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर स्लीपर बसों के माध्यम से 51 जोड़ो की ग्रुप की पारिवारिक धार्मिक यात्रा आज साँवरिया सेठ,भादवा माता व मंदसोर पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन करने हेतु पहुची। प्रातः कालीन साँवरिया सेठ के दर्शन कर सभी धन धान्य से परिपूर्ण हो कि कामना करते हुए दोपहर में भादवा माता पहुचकर सभी निरोगी हो व राष्ट्र कल्याण व सभी का जीवन सुखमय हो के संकल्प को लेकर भादवा माता को 21 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। उसके बाद सभी यात्रा मंदसोर पशुपतिनाथ मंदिर पहुचकर जन कल्याण हेतु मंगलकामनाये की। डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि विंध्यांचल सोशल ग्रुप के द्वारा पूर्व में 3 वर्षों तक बगलामुखी माता नलखेड़ा में भी चुनरी यात्रा निकालकर माता जी के चरणों मे चुनरी यात्रा अर्पित की गई । इस वर्ष सभी की इच्छानुसार साँवरिया सेठ,भादवा माता व पशुपतिनाथ की पारिवारिक व धार्मिक यात्रा निकाली गई। डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि ग्रुप के द्वारा हर वर्ष धार्मिक व सामाजिक कार्य, ओंकारेश्वर यात्रा व परिक्रमा,नर्मदा स्नान,माता नर्मदा जी मे चुनरी अर्पण,उज्जैन महाकाल यात्रा ,चामुंडा देवास यात्रा के साथ साथ सामूहिक शिव रुद्राभिसेख ,108 सुंदरकांड,पर्यावरण सुधार हेतु वृक्षारोपण,शिक्षण सामग्री वितरण,नवरात्रि गरबा महोत्सव व ग्रुप के जरूरत आर्थिक मंद लोगो की मदद भी करता आया है। यात्रा में मुख्यरूप से संतोष त्रिपाठी कृपा शंकर त्रिपाठी राजाराम तिवारी अनिल त्रिपाठी शिवकुमार तिवारी गोकर्ण प्रसाद चतुर्वेदी वीर सिंह यादव मुनिराज दुबे उमेश पाण्डेय भूपेंद्र पाण्डेय रामाधार राय लक्ष्मण तिवारी मुनीन्द्र पाठक ज्योति तिवारी विमला त्रिपाठी बबिता पाठक मनीषा मिश्रा सहित कई लोग सम्मिलित हुए।

डॉ आर एन मिश्रा

मीडिया प्रभारी

सामाजिक संस्था विंध्यांचल सोशल ग्रुप इंदौर
9926666194

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस सभी स्टेकहोल्डर के साथ विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री रोशन राय, विमानतल निदेशक श्री विपिनकांत सेठ, सीनियर कमांडेंट सीआईएसएफ श्री दलाई जी, एसीपी श्री विवेक चौहान, सीएमएचओ श्री बी.एस. सैत्या, एयरपोर्ट मैनेजर

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

खण्डवा ने जल संचय में रचा कीर्तिमान ,जल शक्ति अभियान के तहत 1.29 लाख से अधिक संरचनाओं का किया निर्माण

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रैंकिंग सूची में खंडवा रहा नंबर वन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, भारत सरकार के जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के तहत शुरू की गई “जल संचय, जन भागीदारी” पहल में खण्डवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

नागरिकों को नहीं हो यातायात में परेशानी :- मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट।

मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मांगलिया स्टेशन से यातायात डायवर्सन की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली। दैनिक आगाज इंडिया 1 मई 2025 इंदौर, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मांगलिया स्टेशन के पास फाटक क्रमांक 45 को बंद करके रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया जा रहा है। इस रोड को बंद कर डायवर्ट करने

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

चातुर्मास में प्रेमभाव का प्रादुर्भाव और कर्म निर्जरा की प्रेरणा मिलती है

उपप्रवर्तक श्रुत मुनि महाराज का नगर प्रवेश पर अभिनन्दन समारोह दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, श्रमण संघीय उपप्रवर्तक, कोटा संघ प्रमुख, महाराष्ट्र भूषण, दक्षिण दिवाकर, परम पूज्य गुरुदेव श्री श्रुत मुनि जी म. सा.,तप रत्नाकर श्री अक्षर मुनि जी म.सा.,परम सेवाभावी श्री मधुर मुनि जी म.सा. का नगर प्रवेश आई पी एस स्कूल

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स द्वारा मानव सेवा के उल्लेखनीय कार्य

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि) द्वारा सात दिवसीय मानव सेवा के कार्य प्रारंभ किए जिसके अन्तर्गत जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप जैनम द्वारा प्रातः 9 बजे अग्रवाल धर्मशाला एम.वाय.के सामने भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया।जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप प्राइम द्वारा मातृ छाया चिकित्सक नगर पर

Read More »