*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया यातायात नियमो के प्रति जागरूक

*नागरिकों ने नाटक की बातों से प्रेरित होकर ली, यातायात नियमों के पालन की शपथ।*

दैनिक आगाज इंडिया 26 dec 2024 इंदौर- शहर में सुगम , सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, नगरीय इंदौर श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अरविंद तिवारी यातायात क्षेत्र-1 व सहायक पुलिस आयुक्त श्री हिंदू सिंह मुवेल के नेतृत्व में आज 56 दुकान व पलासिया चौराहा पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम रखा गया। नाटक नटराज थियेटर ग्रुप की टीम द्वारा अर्जुन नायक के निर्देशन में किया गया, जिसमे यमराज जी, चित्रगुप्त जी द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सीख दी, साथ ही रेड लाइट पर वाहन स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा रखने, वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात नहीं करने जैसे संदेशों को अभिनय के माध्यम से आम जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी ने जोरदार ताली बजाकर टीम का उत्साह वर्धन किया और हमेशा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी ली।

पलासिया व 56 दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में एसीपी श्री हिंदू सिंह मुवेल के साथ यातायात प्रबंधन की टीम व नटराज थिएटर ग्रुप एण्ड फ़िल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति में नुक्कड़ नाटक पात्र मदारी – अर्जुन नायक, जमुरा – अर्पित द्विवेदी यमराज – आयुष शर्मा, चित्रगुप्त – युवराज बघेल साथी कलाकार निष्ठा मौर्य, कबीर पटेल, मानस जैन, गौरव भाटी, परमीत वर्मा उपस्थित रहे। आगे भी शहर के विभिन्न चौराहा, मॉल आदि क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा आयोजित किया जाएगा।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

सोशल मीडिया पर भी अपनी सुरक्षा का रखोगे अगर ध्यान.., तो सायबर अपराधों से नही होना पड़ेगा परेशान…

◆शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास मोतीतबेला में आयोजित कार्यशाला में, एडीश्नल कमिश्नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को दिया सायबर सुरक्षा का ज्ञान। दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर- सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक” जनसंवाद अभियान के परिपेक्ष्य

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

प्रबंध संचालक हर सप्ताह कर रहे भोपाल मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर की प्रगति समीक्षा l

दैनिक आगाज इंडिया भोपाल,  05.02.2025 को श्री एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा भोपाल मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत एम्स, अलकापुरी एवं डी.आर.एम ऑफिस स्टेशन के साथ-2 सुभाष नगर डिपो का स्थलीय निरीक्षण किया गया l निर्माण कार्य प्रगति को गति देने के उद्देश्य से प्रबंध संचालक द्वारा हर

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राजोदा जेल देवास में गोबरधन का उपयोग कर बायोगैस संयंत्र को किया स्थापित

बायोगैस संयंत्र से प्रतिदिन 20 किलोग्राम गैस का किया जा रहा है उत्पादन प्रति माह हो रही है 30 से 35 हजार रुपए की बचत दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 देवास  जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र स्वच्छ

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।

दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर  भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के

Read More »
सामाजिक
दैनिक आगाज़ इंडिया

हिंदी महाकुंभ हिंदी प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही – कवि संगम त्रिपाठी

( देश प्रदेश व संस्कारधानी के हिंदी प्रेमियों ने एक स्वर में राष्ट्रभाषा बनाने हेतु शंखनाद किया) दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी जबलपुर – हिंदी महाकुंभ प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का दिव्य आयोजन हिंदी को हिंदी प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही। हिंदी महाकुंभ के भव्य आयोजन में डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेई

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एक ही पंजियन पर चल रहे हैं, कोली समाज के तीन राष्ट्रीय संगठनों में शुरू होगी कौन फर्जी, कौन असली की लड़ाई

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इन्दौर शहर में मध्यप्रदेश कोरी/कोली समाज के निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आये कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात राज्य के केबीनेट मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नईदिल्ली के मूल संगठन को फर्जी करार देते हुए संगठन

Read More »

दैनिक आगाज़ इंडिया टीम