🔶रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने पत्रकारों की दी जानकारी

त्रकारवार्ता का किया गया आयेाजन

दैनिक आगाज इंडिया शहडोल 6 जनवरी 2025

संभागीय मुख्यालय शहडोल में 16 जनवरी 2025 को आयेाजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियेां के संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन इंटरनेशनल सूर्या होटल में किया गया। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव संभागीय मुख्यालय शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2025 तक की स्थिति में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हेतु 4471 उद्यमियों द्वारा पंजीयन किया गया है। उन्होंने बताया कि कि शहडोल संभाग के शहडोल जिले में 2076.578 हेक्टयर, अनूपपुर जिले में 2061.823 हेक्टेयर एवं उमरिया में जिले में 2959.315 हेक्टेयर शासकीय भूमि का चिन्हाकन किया गया है। कलेक्टर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शहडोल जिले में वनोपज कोयला, बाक्साइड, ग्रेनाइट की उपलब्धता है इस क्षेत्र में और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ही वही पलायन भी रूकेगा। कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र दियापीपर, ओरियंट पेपर मिल्स सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
पत्रकारवार्ता में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी श्री अरूणेंद्र सिंह सहित जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददाता उपस्थित थें।

l

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

महापौर द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 31 मई 2025। आज प्रातःकाल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राजवाड़ा उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्यगण, नगर निगम के सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षद सुश्री रूपाली

Read More »