नर्मदा परिक्रमा पथ किया जायेगा विकास -संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से होंगे विकास कार्य : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव।

ुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अष्टधातु से निर्मित मां नर्मदा की आलौकिक प्रतिमा का किया अनावरण।

दैनिक आगाज इंडिया 11 जनवरी 2025 इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुण्य सलिला मां नर्मदा का मध्य प्रदेश में विशेष आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के परिक्रमा पथ का श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए विकास किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया गया है। परिक्रमा पथ के विकास के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से विशेष कार्य योजना तैयार कर विकास कार्य कराये जाएंगे। परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों के विकास, वृक्षारोपण, आवास निर्माण, अन्न क्षेत्र निर्माण आदि कार्य किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यहां इंदौर में अष्टधातु से निर्मित मां नर्मदा की विशाल अलौकिक प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित मां नर्मदा चौराहे के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, सुश्री ऊषा ठाकुर, श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंख ध्वनि और मां नर्मदा के जयकारों के बीच मां नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक का गान भी हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा विशेषताओं से भरी नदी है। वैसे तो जीवन में सभी नदियों का विशेष महत्व है, परंतु यह नदी आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व रखती है। यही एकमात्र ऐसी नदी है जिसकी श्रद्धालुओं द्वारा पूरी परिक्रमा की जाती है। इसके तट तपोभूमि और साधना स्थली है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए हम विकास की योजना तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में भगवान श्री कृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा का इंदौर में विशेष महत्व एवं आशीर्वाद है। इंदौर की लोक माता देवी अहिल्याबाई पर मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद रहा है। इस नदी का जगत गुरु शंकराचार्य से भी जुड़ाव रहा है। इंदौर में नर्मदा का पेयजल भरपूर मिल रहा है। इससे इंदौर के विकास को नई गति मिल रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने नर्मदा चौराहे के विकास के संबंध में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौराहे के सौंदर्यीकरण के तहत मां नर्मदा की प्रतिकृति, शंख फाउंटेन और महेश्वर का किला आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस चौराहे पर मां नर्मदा की 8 फीट ऊंची प्रतिकृति स्थापित की गई है। इसकी चौड़ाई 8 फीट है। इस प्रतिकृति के नीचे मगर की प्रतिकृति भी है। मां नर्मदा की यह प्रतिकृति अष्ट धातु से बनी है, जिसे ग्वालियर के आर्टिस्ट अनुज राय ने तैयार किया है। चौराहे का निर्माण दो फेज में किया जा रहा है और इसे अलग-अलग थीम पर तैयार किया जा रहा है। एक आइलैंड पर महेश्वर का किला और दूसरे आइलैंड पर भेड़ाघाट की प्रतिकृति, शंख फाउंटेन और अन्य आकर्षक आकृतियां दिखाई देंगी। इन आकृतियों और स्ट्रक्चर को एमएस धातु से तैयार किया गया है। एक खास बात यह है कि यह पूरा स्ट्रक्चर मूवेबल है, यानी यदि भविष्य में चौराहे को स्थानांतरित करने की आवश्यकता पड़ी, तो इसे आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है। नर्मदा परिक्रमा की जानकारी को भी चौराहे पर आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री मधु वर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। अंत में पार्षद श्री प्रशांत बड़वे ने आभार व्यक्त किया।

#indore
#इंदौर
#जनकल्याण_पर्व_MP
#मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान
#जनकल्याण_पर्व
CM Madhya Pradesh

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स द्वारा मानव सेवा के उल्लेखनीय कार्य

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि) द्वारा सात दिवसीय मानव सेवा के कार्य प्रारंभ किए जिसके अन्तर्गत जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप जैनम द्वारा प्रातः 9 बजे अग्रवाल धर्मशाला एम.वाय.के सामने भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया।जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप प्राइम द्वारा मातृ छाया चिकित्सक नगर पर

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

अंकित विश्वकर्मा की हत्या को हादसा बता केस बंद कर रही देपालपुर पुलिस।

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर मृतक अंकित विश्वकर्मा की मृत्यु नही हत्या हुई है। देपालपुर पुलिस अपराधियो को बचा रही है। सीडीआर (CDR) नही निकाल रही है जिससे हत्या का खुलासा हो सके। घटना दिनांक 09/10/2024 की है। आठ माह बीत चुके है। हमे पुलिस थाना देपालपुर पर भरोसा/विश्वास नही है। अन्य किसी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

देवी अहिल्या की पावन नगरी महेश्वर तथा मंडलेश्वर के सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त बनाया जाये.

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये. उल्लंघन की दशा में दंडात्मक कार्यवाही की जाए. विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन जिला प्रशासन को दिए निर्देश. दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 इंदौर, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की पावन नगरी महेश्वर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

नक्‍शा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का दूसरा चरण 2 जून से पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में शुरू किया जाएगा

दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 दिल्ली, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) 2 जून 2025 से देश के पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) में नक्‍शा (शहरी आवासों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण) कार्यक्रम के तहत क्षमता निर्माण का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। नक्‍शा में भाग लेने वाले राज्यों/केंद्र

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »