स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह* *आज़ादी के साथ कई मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे थे भगत सिंह : प्रो. जगमोहन

ैनिक आगाज इंडिया 20 जनवरी इंदौर।* शहीदे-आज़म भगत सिंह के भांजे एवं सुप्रसिद्ध लेखक, चिंतक और इतिहासकार प्रो. जगमोहन सिंह ने कहा कि भगत सिंह को गले में फाँसी का फंदा डाल लेने के लिए जाना जाता है, जबकि उन्होंने आज़ादी आंदोलन के साथ-साथ हरित क्रांति पर कार्य किया था। समाज के हर व्यक्ति को उसके अधिकार मिले इसी के लिए भगत सिंह ने कई प्रयास किए।प्रो. सिंह स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई के दौरान भगत सिंह ने युवाओं एवं महिलाओं को समाज में आगे रखने का अभियान चलाया था। पर्यावरण और गरीबी दूर करने के लिए भी उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये थे। उन्हें इस बात का भान था कि युवा और महिला ही समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।उन्होंने कहा कि राम मदिर निर्माण से रामराज्य नहीं आएगा। जब तक देश में भूखमरी, बेरोज़गारी, पर्यावरण जैंसी प्रचुर समस्याएं हैं तब तक रामराज्य नहीं आ सकता। राम मंदिर निर्माण के बाद आज़ादी मिली संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के बयान पर छिड़ी बहस पर उन्होंने कहा कि पहली बात यह है कि आजादी को हम डिफाइन क्या करते हैं? और जब आप आजादी की डेफिनेशन बदलेंगे तब आपके सवाल हल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर बनने से सब लोगों को रोटी मिल गई, काम मिल गया, उनकी सब समस्याओं का समाधान हो गया तो मैं कहूंगा कि मंदिर निर्माण ठीक था। उन्होंने कहा कि इतिहास में ही देख लीजिए कि हमने मंदिरों से ही इतना धन इकट्ठा किया कि हमने बाहर से आक्रमणकर्ताओं को इनवाइट किया कि आप आए और हमारा धन लूट के ले जाओ।प्रो. सिंह ने कहा कि आज अडानी-अंबानी जैंसे देश के बड़े कारपोरेट हाउसेस के लिए तो अलग तरह की आजादी है लेकिन आम और परेशान आदमी के लिए आजादी के मायने अलग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के पहले की देश की उपलब्धियों को लेकर आँखें मूंद रखी हैं। उन्हें लगता है आजादी के सत्तर वर्षों में गैर भाजपाई सरकारों ने कोई काम ही नहीं किया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि लेख, पुस्तकों एवं फिल्मों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्रियों एवं महापुरुषों को बदनाम करने की मुहिम चला रखी है। यही काम आज़ादी से पहले अंग्रेज़ करते थे। वे स्थानीय राजाओं को अय्याश और मक्कार बताकर उन्हें बदनाम करते थे। जनता सब समझती है सरकार के ऐसे प्रयास सफल नहीं हो रहे।प्रो. सिंह ने कहा कि जीएसटी के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों का पैसा वसूल रही है लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत चीजों के लिए बजट आवंटित करने में आनाकानी कर रही है। कई राज्य बजट के अभाव में स्कूल, अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प बंद करने पर मजबूर हो गई है। प्रारम्भ में प्रगति लेखक संघ के विनीत तिवारी ने प्रो. सिंह का परिचय दिया। अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, महासचिव अभिषेक बडजात्या, समीर खान एवं अरविन्द पोरवाल ने प्रो. सिंह का स्वागत किया।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान ….

दिनांक 18/06/2025 व 19/06/2025 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था व डायवर्सन प्लान भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया माननीय सुश्री द्रौपती मुर्मू जी दिनांक 18/06/2025 को विमान द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आकर कार द्वारा एयरपोर्ट से व्हीव्हीआईपी रूट नं 01 से रेसीडेसीं जाऐंगी जिनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखते

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता

खंडवा में जल संरक्षण के लिए “जल संवाद” कार्यशाला हुई आयोजित दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 खंडवा,कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा खंडवा जिले में गिरते भूजल स्तर को रोकने एवं वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के सभी

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिस कमिश्नर इंदौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर, पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित। जनजागरूकता के लिए “सिकल सेल मित्र” पहल की होगी शुरुआत। सिकल सेल रोगियों के लिए 33 जिलों में लगाये जाएंगे विशेष शिविर। दैनिक आगाज इंडिया 17 जून 2025 इंदौर,राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया फण्ड के तहत संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन निपसिड क्षेत्रीय केंद्र इंदौर में किया गया |

राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार)पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र इंदौर, गोम्मटगिरि हातोद रोड इंदौरदैनिक आगाज इंडिया दिनांक :- 17/06/2025 माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 17/06/2025 को निपसिड क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर की समीक्षा एवं निर्भया

Read More »