अत्याधुनिक तकनीकी को अपनाते हुए अपने उद्योग का उत्पादन बढ़ायें – कलेक्टर श्री गुप्ता

एक दिवसीय ‘‘इण्डस्ट्रीज कन्सलटेशन‘‘ कार्यशाला सम्पन्न
———–
दैनिक आगाज इंडिया 31 जनवरी 2025 खंडवा कौशल विकास संचालनालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को खण्डवा, खरगोन, बुरहानपुर एवं धार जिले की ‘‘इण्डस्ट्रीज कन्सलटेशन‘‘ कार्यशाला अध्यक्ष पूर्व निमाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज खण्डवा श्री सुनिल बसंल की अध्यक्षता तथा अध्यक्ष खरगोन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज खरगोन श्री कैलाश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं श्री गुरमीतसिंह उबेजा व श्री संतोष गुप्ता व कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यशाला में सभी जिलों के शासकीय आईटीआई के प्राचार्य तथा टीपीओ शामिल हुए। कौशल विकास संचालनालय भोपाल से आए श्री प्रशांत छिरोलिया द्वारा विभाग की गतिविधियों तथा योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आईटीआई में दिये जा रहे प्रशिक्षण तथा इण्डस्ट्री की आवश्यकता के मध्य समन्वय स्थापित कर मांग के अनुसार आईटीआई में प्रशिक्षण एवं मशीनरी में बदलाव के संबंध में जानकारी का आदान प्रदान करना था।
कार्यशाला में उद्योगपतियों द्वारा वर्तमान में उद्योगों की आधुनिक कार्यप्रणाली तथा मशीनों का आईटीआई के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों को इण्डस्ट्री विजिट कराकर उसी अनुरूप आईटीआई सिलेबस में परिवर्तन या लघु अवधि प्रशिक्षण कराने का सुझाव दिया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा उद्योगपतियों से अत्याधुनिक तकनीकी को अपनाते हुए अपने उद्योग का उत्पादन बढ़ाने तथा अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु सुझाव दिया गया एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर समय के साथ निमाड़ क्षेत्र को अग्रणी बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने उद्योग क्षेत्र में नये उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उद्योग स्थापित कराने हेतु व्यापक प्रयास करने पर बल दिया।

शेयर करे

Recent News

देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

 ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन पानीपत के किसानों से मिले श्री शिवराज सिंह

किसानों के बीच अभियान को लेकर भारी उत्साह, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर खेती की विभिन्न तकनीकों का लिया जायजा कृषि विभाग का अमला और किसान मिलकर खेती की दशा और दिशा बदलेंगे – श्री शिवराज सिंह खेती को जीने की कोशिश करता हूं। किसान का

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि उपज मंडी एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण ,विभिन्न ग्रामों में कृषकों से बात कर लिया कृषि गतिविधियों का जायेजा

खेतों में किया प्याज कली और फसलों की स्थिति का अवलोकन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ कृषि उपज मंडी समिति खंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-मंडी का अवलोकन कर इसकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जामगोद गाँव के गरीब 13 साल से सीमांकन की गुहार लगा रहे है लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े इन गरीबो को अधिकारी समझते है तुच्छ।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 देवास, यू तो भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात करते थकती नही, लेकिन देवास संसदीय क्षेत्र में आने वाले गाँव जामगोद के गरीब पिछले 13 साल से अपने बटवारे,नामांतरण के बाद सीमांकन के लिए भटक रहे है, जब सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »