संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।


दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर  भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित होना केवल इंदौर के लिये ही नहीं मध्यप्रदेश और देश के लिये भी गर्व की बात है। यह बात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का सम्मान करते हुए कही। संभागायुक्त श्री सिंह ने पद्मश्री के लिये नामांकित श्री भेरूसिंह चौहान का सम्मान शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कबीर गायक श्री नानूराम विशेष रूप से मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि मालवा क्षेत्र कलाकारों की भूमि है। यहां कई कलाकार हुए जिन्होंने अपनी कला से मालवा का मान-सम्मान बढ़ाया। मुझे विश्वास है पद्मश्री के लिये नामांकित श्री भेरूसिंह चौहान निर्गुण लोक/कबीर गायन को जन-जन तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर श्री भेरूसिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं होकर सम्पूर्ण मालवा क्षेत्र का है। विशेषकर उनका जो समर्पण भाव से निर्गुण भजन गाते है।
उल्लेखनीय है कि श्री चौहान इंदौर जिले की डॉ. अम्बेडकर नगर महू तहसील के छोटे से गांव बजरंगपुरा से आते हैं। इन्हें संगीत की विरासत घर से ही मिली है। इनके पिता श्री मादू चौहान भी कबीर गायन करते थे। निर्गुण भक्ति गायक श्री भेरू सिंह चौहान पिछले 50 सालों से लोक मौखिक परंपरा को कायम रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। ज्ञात रहे 25 जनवरी को केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के श्री भेरूसिंह चौहान (कला), श्री बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), श्री हरचंदन सिंह भट्टी (कला), श्री जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और श्रीमती सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) शामिल हैं।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

महापौर द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 31 मई 2025। आज प्रातःकाल लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती के अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा राजवाड़ा उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्यगण, नगर निगम के सचेतक श्री कमल वाघेला, पार्षद सुश्री रूपाली

Read More »