महापौर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

दैनिक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 11 फरवरी 2025। आज प्रातःकाल, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिलावली झोन उद्यान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठो द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके साथ ही माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महू नाका चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

महापौर श्री भार्गव के साथ पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, विधायक श्री मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, महापौर परिषद सदस्य श्री अभिषेक शर्मा, श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री अश्विनी शुक्ल, पार्षद श्रीमती सुनीता सुनील हडिया, श्री प्रशांत बडवे, श्रीमती कंचन गिद्ववानी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और उनके एकात्म मानववाद के दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से होगी गेहूं खरीदी प्रारंभ.

किसानों की सुविधा के लिए बनाये गये 91 खरीदी केंद्र. केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था. निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क. किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था. दैनिक आगाज इंडिया 14 मॉर्च 2025 इंदौर, जिले में समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

ISBT MR 10 का मुख्य कार्यपालिक अधिकारी ने किया निरीक्षण, बस स्टैंड पर लगे वृक्षों की देखरेख में सजगता बरतने के दिए निर्देश ||

|| दैनिक आगाज इंडिया 14 मॉर्च 2025 इन्दौर, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार द्वारा इंदौर के सबसे आधुनिक बस टर्मिनल, ISBT का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक फुट ओवर ब्रिज के निर्माण संबंधी, यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक इंतजाम एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पौधों की देखरेख बेहतरीन ढंग से

Read More »
सामाजिक
दैनिक आगाज़ इंडिया

होली एवं रंगपंचमी पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

दैनिक आगाज इंडिया आगामी 14 मॉर्च 2025 खण्डवा,  14 मार्च को धुलेन्डी एवं 19 मार्च को रंगपंचमी का पर्व शहर में मनाया जायेगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती की है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा सम्पूर्ण शहर के लिए एसडीएम खण्डवा

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

निष्पादन से शेष रही कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की 34 दुकानों का ई-टेण्डर द्वारा होगा निष्पादन.

15 मार्च से 18 मार्च तक ई-टेण्डर आमंत्रित. दैनिक आगाज इंडिया 14 मॉर्च 2025 इंदौर, वर्ष 2025-26 हेतु इंदौर जिले में नवीनीकरण/लॉटरी तथा ई-टेण्‍डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्‍शन) के प्रथम एवं द्वितीय चरण के पश्‍चात शेष बची 34 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के 13 एकल समूहों के निष्पादन हेतु NIC के mptenders पोर्टल https://mptenders.gov.in के

Read More »