दैनिक आगाज इंडिया 09 जनवरी 2025 इंदौर। संपादक संघ, मध्य प्रदेश का नव वर्ष पत्रकार मिलन- सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बड़े पत्रकार संगठन एनयूजेआई में मप्र से प्रथम बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा का अभिनंदन किया गया । इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलाल राजदेव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित सदस्य महेंद्र दुबे व श्रीमती आभा निगम का सम्मान भी किया गया। मुख्य अतिथि स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल थे जबकि अध्यक्षता संपादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश फरकिया ने की। विशेष अतिथि नकुल पाटोदी थे। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंपालाल गुर्जर ने प्रकाश डाला। संचालन महासचिव राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर इंदौर शहर के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।
दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के