*नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं ही नही पूरे समाज का है सशक्तिकरण

*इंदौर पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने, चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के बीच पहुँच साझा की ये बात ।*

◆ *पुलिस टीम ने उन्हें महिला अपराधों, सायबर फ्रॉड के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी किया जागरूक।*

दैनिक आगाज इंडिया 18 जनवरी 2025 इन्दौर – महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनकी सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘‘सृजन-नई दिशा नया गगन’’ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को महिला सुरक्षा शाखा की पुलिस टीम चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल में पहुँची।

अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे व सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) सुश्री सोनू डाबर ने स्कूल की करीब 250 बालिकाओं को महिलाओं से जुड़े सामान्य अपराधों,मानव दुर्व्यापार व सामाजिक बातों की जानकारी के साथ, पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्य से भी अवगत करवाया।
महिला पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं से रूबरू होते हुए कहा कि, नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और देश के विकास का मार्ग है। अतः पूर्ण आत्मविश्वास व मेहनत से अपने सपनों को साकार करें और अपने परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें।

टीम ने सभी को पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए वर्तमान के साइबर अपराधों के साथ नशे के दुष्परिणामों के बारें में भी जागरूक किया।

एक अन्य कार्यक्रम में, इसी परिपेक्ष्य में महिला सुरक्षा शाखा की अवेयरनेस टीम के उनि शिवम ठक्कर व सउनि गयेन्द्र यादव रॉयल किड्स पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन के कार्यक्रम में पहुँचकर करीब 450 स्टूडेंट्स व पेरेंट्स को वर्तमान के विभिन्न सायबर फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखने वाली बातों के साथ, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

शेयर करे

Recent News

मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राजोदा जेल देवास में गोबरधन का उपयोग कर बायोगैस संयंत्र को किया स्थापित

बायोगैस संयंत्र से प्रतिदिन 20 किलोग्राम गैस का किया जा रहा है उत्पादन प्रति माह हो रही है 30 से 35 हजार रुपए की बचत दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 देवास  जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र स्वच्छ

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने पद्मश्री सम्मान के लिये नामांकित कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान का किया सम्मान।

दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी 2025 इंदौर  भारत सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के लिये नामांकित निर्गुण लोक/कबीर गायक श्री भेरूसिंह चौहान बहुत अच्छा और कर्णप्रिय कबीर गायन करते हैं। उनका संत कबीर के प्रति गहरा समर्पण है। वे मालवा के प्रसिद्ध लोक/कबीर गायक है। ऐसे गायक को भारत सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री के

Read More »
सामाजिक
दैनिक आगाज़ इंडिया

हिंदी महाकुंभ हिंदी प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही – कवि संगम त्रिपाठी

( देश प्रदेश व संस्कारधानी के हिंदी प्रेमियों ने एक स्वर में राष्ट्रभाषा बनाने हेतु शंखनाद किया) दैनिक आगाज इंडिया 5 फरवरी जबलपुर – हिंदी महाकुंभ प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का दिव्य आयोजन हिंदी को हिंदी प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही। हिंदी महाकुंभ के भव्य आयोजन में डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेई

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

एक ही पंजियन पर चल रहे हैं, कोली समाज के तीन राष्ट्रीय संगठनों में शुरू होगी कौन फर्जी, कौन असली की लड़ाई

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इन्दौर शहर में मध्यप्रदेश कोरी/कोली समाज के निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आये कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात राज्य के केबीनेट मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नईदिल्ली के मूल संगठन को फर्जी करार देते हुए संगठन

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री राय ने ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

दैनिक आगाज इंडिया 4 फरवरी 2025 खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने मगंलवार को ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती के अवसर पर घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने आगामी सिंहस्थ को लेकर पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन

Read More »

दैनिक आगाज़ इंडिया टीम