कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ ने की यात्री बसों पर कार्यवाही।

वसूला 48 हजार रूपये का जुर्माना।

दैनिक आगाज इंडिया 22 dec 2024 इंदौर जिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहनों के फ़िटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र आदि चेक किये जा रहे हैं। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेजों की चेकिंग की जा रही है। आज विशेष रूप से इंदौर से पीथमपुर, इंदौर से मानपुर, इंदौर से इंडोरामा रूट की बसों की चेकिंग की गई। यात्रियों से अधिक किराया लेने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने, बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 20 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही एक स्कूली मिनी बस बिना फिटनेस संचालित पाई गई, जिस पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहनों से लगभग 48 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

शेयर करे

Recent News

देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज विभिन्न राज्यों के विधायकों से किया वचुर्अल संवाद

कृषकों को जानकारी देने के लिए यह अभियान बहुत उपयोगी साबित होगा : श्री चौहान इस अभियान का त्वरित लाभ किसानों को आगामी खरीफ की फसलों पर होगा : श्री शिवराज सिंह चौहान. हमारा मूल मंत्र है — “एक देश – एक कृषि – एक टीम” : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान यह पहल भारतीय कृषि

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया कृषि उपज मंडी एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण ,विभिन्न ग्रामों में कृषकों से बात कर लिया कृषि गतिविधियों का जायेजा

खेतों में किया प्याज कली और फसलों की स्थिति का अवलोकन दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 खंडवा, शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की टीम के साथ कृषि उपज मंडी समिति खंडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की पायलट प्रोजेक्ट योजना ई-मंडी का अवलोकन कर इसकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

जामगोद गाँव के गरीब 13 साल से सीमांकन की गुहार लगा रहे है लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े इन गरीबो को अधिकारी समझते है तुच्छ।

अशोक रघुवंशी 9300006777 दैनिक आगाज इंडिया 1 जून 2025 देवास, यू तो भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात करते थकती नही, लेकिन देवास संसदीय क्षेत्र में आने वाले गाँव जामगोद के गरीब पिछले 13 साल से अपने बटवारे,नामांतरण के बाद सीमांकन के लिए भटक रहे है, जब सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी

Read More »
मध्‍यप्रदेश
दैनिक आगाज़ इंडिया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी दैनिक आगाज इंडिया भोपाल : शनिवार, मई 31, 2025, प् रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक

Read More »