बाबा साहब अंबेडकर का कांग्रेस ने किया सदैव तिरस्कार,भाजपा ने सदैव किया सम्मान।

दैनिक आगाज इंडिया 28 अपैल 2025 इंदोर, 29 अप्रैल को बाबा साहब के व्यक्तित्त्व और कृतित्व पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम शेर ने बताया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत 29 अप्रैल को रविंद्र नाटयग्रह में सुबह 10 भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजेजी व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब अंबेडकर और उनके बनाए गए संविधान का अपमान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी ने बाबा साहब को मुंबई व भंडारा से चुनाव हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न के सम्मान से वंचित रखा, जबकि नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने अपने कार्यकाल में स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित किया। आज जो राहुल गांधी संविधान जेब में लेकर घूम रहे हैं, उनके परदादा और परदादी ने इस संविधान का लगातार अपमान किया, इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के खातिर संविधान की हत्या कर आपातकाल का काला अध्याय लिखने का काम किया। कॉंग्रेस ने अपने हितों को साधने के लिए संविधान में संशोधन किए, राज्यों में विपक्षी सरकारों को गिराने, कुर्सी हथियाने के लिए संविधान को बदलने का काम किया, दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उन्हें भारत रत्न के सम्मान से नवाजा गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनकी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश और बाबा साहब के प्रसंग से जुड़े पंच तीर्थ का निर्माण जैसे अनेक कार्य बीजेपी सरकारों ने किये है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र हित और समाज हित को देखते हुए संविधान में संशोधन किए गए हैं, कश्मीर से धारा 370 के हटने से देश में एक देश – एक प्रधान का संकल्प पूरा हुआ, तीन तलाक कानून से अल्पसंख्यक बहनों के जीवन में सुधार आया है। एनआरसी, सीएए और वक़्फ संशोधन अधिनियम से गरीब अल्पसंख्यक समाज को लाभ मिलेगा।

डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान का प्रारंभ 13 अप्रैल को प्रातः इंदौर शहर की 13 बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर किया गया, 13 अप्रैल की शाम को प्रतिमा स्थलों पर साज ,सज्जा दीप प्रज्वलन किया गया। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण व संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। पखवाड़े के दौरान इंदौर नगर भाजपा संगठन के 340 शक्ति केंद्रों पर बाबा साहब अंबेडकर की जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रमों बूथ व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों का सम्मान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया इस दौरान लघु सभा के रूप में अंबेडकर जी के जीवन वृतांत व घटनाक्रम से जुड़ी घटनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई।

शेयर करे

Recent News

इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्षा जल संरक्षण हेतु नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

जल गंगा संवर्धन अभियान सेव वॉटर साइक्लोथॉन 15 जून को दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम इंदौर द्वारा लगातार नागरिकों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

लव जेहाद के लिए फंडिंग और साज़िशकर्ता कांग्रेसी पार्षद को भी आरोपी बनाए।

क़ादरी के पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच हो———————————-मोहन सरकार, योगी सरकार की तरह इस मामले में सख़्त क़ानून बनाए———————————- दैनीक आगाज इंडिया 14 जून 2025 इंदौर ।लव जेहाद में पकड़े गए आरोपियों को कांग्रेस पार्षद द्वारा फंडिंग किए जाने के कबूलनामे के आधार पर आरोपी बनाकर पुराने सभी आपराधिक प्रकरणों की जाँच की जाए।भाजपा

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

वर्दी से जागी नई उम्मीद अभियान अंतर्गत नाबालिकों के लिए किया गया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर, अच्छे कार्य करने के लिए किया प्रेरित। • नशे को ना कहने वाले बालक-बालिको को “पुलिस मित्र” बनने के लिए किया प्रोत्साहित । • पुलिस की अभिनव पहल से प्रभावित होकर नाबालिग बालक व युवा हो रहे है, नशे व अपराध की दुनिया से दूर और हो रहे है

Read More »
इंदौर न्यूज़
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर ज्वाइंट सेक्रेटरी भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों का निरीक्षण

जल गंगा संवर्धन अभियान नगर निगम के कार्यों की की प्रशंसा एवं प्रयासों की सराहना इंदौर मॉडल अन्य शहरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है- ज्वाइंट सेक्रेटरी भारत सरकार दैनीक आगाज इंडिया इंदौर, दिनांक 14 जून 2025 । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री कुणाल द्वारा आज इंदौर नगर निगम क्षेत्र

Read More »
अपराध
दैनिक आगाज़ इंडिया

इंदौर के सबसे बड़े मॉल फीनिक्स मॉल से रुपयों का कलेक्शन करने वाले के साथ लूट करने वाले पुलिस की गिरफ्त में।

फीनिक्स मॉल की coco cart (चॉकलेट कंपनी) व हेजेंडा (आइस्क्रीम पार्लर) के कर्मचारी ही बने लूट की घटना के सूत्रधार जिनका एक अन्य साथी था रेपिडो का कर्मचारी । •घटना को अंजाम देने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें एक महिला भी है शामिल। • बायपास व सूने स्थान पर पूर्व मे रैकी कर योजना बनाकर

Read More »
देश
दैनिक आगाज़ इंडिया

एग्री स्टैक पर राष्ट्रीय सम्मेलन: डेटा की डिलीवरी में तब्दीली

कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी ने पारदर्शी, किसान केंद्रित गवर्नेंस में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया दैनीक आगाज इंडिया  14 JUN 2025  Delhi कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में “एग्री स्टैक पर राष्ट्रीय सम्मेलन: डेटा की डिलीवरी में तब्दीली” का आयोजन किया। इस सम्मेलन

Read More »